Wednesday, November 19, 2014

या फिर तुम्हारी याद दोबारा चली आई है …

एक आहट सी दरवाज़े पे लहराई है
एक खुशबु ने अभी ज़िस्म को सहलाया है
क्या कोई और भी है यहाँ मेरे सिवा
या फिर तुम्हारी याद दोबारा चली आई है …

Saturday, November 15, 2014

चलो क्यों न हम दोनों ये आदत आज बदल डालें....

तुझे मेरी ज़रूरत है, मुझे तेरी ज़रूरत है
चलो क्यों न हम दोनों ये आदत आज बदल डालें
मैं तुझे लिखती ही रही, तू मुझे गुनगुनाता रहा
चलो ये धुन जिसे कहते हैं मोहब्बत आज बदल डालें

अपनी चाहतों का हिसाब किस-किस को देंगे हम
बिछड़ना ही है तो सदियों की रफ़ाक़त आज बदल डालें
चेहरे से पढ़ जो लेते हैं सब हाल-ऐ-दिल हमारा
इश्क़ के रंग में रंगी अपनी ये सूरत आज बदल डालें

अजीब होते हैं ख्वाइशों के सिलसिले भी 'मीना'
इस दिवानगी की दास्तान-ऐ-उल्फत आज बदल डालें

tujhe meri zarurat hai, mujhe teri zarurat hai
chalo kyun na hum dono ye aadat aaj badal daalein
main tujhe likhti hi rahi, tu mujhe gungunata raha
chalo ye dhun jise kehte hain mohabbat aaj badal daalein

apni chahton ka hisaab kis-kis ko denge hum
bicharna hi hai to sadiyon ki rafaqat aaj badal daalein
chehre se padh jo lete hain sab haal-e-dil hamara
ishq ke rang mein rangi apni ye surat aaj badal daalein

ajeeb hote hain khwaishon ke silsile bhi 'meena'
is deewaangi ki daastaan-e-ulfat aaj badal daalein


Tuesday, November 11, 2014

खुशबु आरज़ू की बिखरी है...

खुशबु आरज़ू की बिखरी है
रात शरमा रही है अपने से
ख्वाब इस टूटे हुए दिल को
आज फिर जोड़ने आये हैं

--मीना, नवम्बर ११, २०१४--

Wednesday, November 5, 2014

तू तो बस एहसास है अंदर कहीं उतरा हुआ...

क्या करूँ, कहाँ करूँ, कैसे करूँ तेरा बयाँ
तू तो बस एहसास है अंदर कहीं उतरा हुआ

मेरे घर में ज़िन्दगी की उम्र बस उतनी ही है
जब तलक है नाम तेरा हर तरफ बिखरा हुआ

---मीना, नवम्बर ०५, २०१४---

Tuesday, November 4, 2014

मुझे अक्सर हुआ है इक जुनूँ का एहसास

मुझे अक्सर हुआ है इक जुनूँ का एहसास 
जब जब तुझे याद किया है शाम के बाद

है यही अंजाम-ऐ-मोहब्बत शायद 'मीना' 
अब कोई नाम नहीं लब पे तेरे नाम के बाद

Thursday, October 30, 2014

के आज रेंगते हुए लम्हों से फिर दोस्ताना हुआ.…

उदास उदास रहना देखा इसको एक ज़माना हुआ
जब ग़मों का आइना देखा तो मुस्कुराना हुआ

के आज बीते हुए मौसमों कि याद आई 'मीना'
के आज रेंगते हुए लम्हों से फिर दोस्ताना हुआ.…

Sunday, October 26, 2014

ख़ामोशी कहती है...

ख़ामोशी कहती है जो लफ्ज़  नहीं कह सकते
लोग चुप रह कर भी इज़हार किया करते हैं

घर नहीं लगता ये घर अब तो बुला उसको 'मीना'
मुझसे मिन्नत दर-ओ-दीवार किया करते हैं

khamoshi kehti hai jo lafz nahin keh sakti
log chup reh kar bhi izhaar kiya karte hain

ghar nahin lagta ye ghar ab to bula usko 'meena'
mujhse minnat dar-o-deewar kiya karte hain

Sunday, September 28, 2014

कुछ दिन से मेरे दिल में नई चाह जगी है...

कुछ दिन से मेरे दिल में नई चाह जगी है
सर रख के तेरी गोद में सो लूँ तो सुबह हो

 जो बन के हवा रहती है तेरे सीने के अंदर
उस खुशबु को साँसों में समो लूँ तो सुबह हो

लफ़्ज़ों में छुपा रहता है हर दिल का आलम
यह सोच के हर लफ्ज़ को बोलूँ तो सुबह हो

दुनिया में मोहब्बत-सा 'मीना' कुछ भी नहीं है
हर दिल में इसी रंग को घोलूँ तो सुबह हो...!!!

Wednesday, September 17, 2014

आँखें बता रही हैं की जागे हो रात भर...

आँखें बता रही हैं की जागे हो रात भर
पलकों की हर ज़ुबाँ पर दिल का सवाल है 


बरसाओ तीर जितने भी पर ये तो जान लो
पहलु में दिल है दिल में तुम्हारा ख्याल है


कह दो ये ज़रा उनसे 'मीना' की मरना नहीं कमाल
हिज्र-ए-यार में हर पल मर के जीना कमाल है

Monday, September 8, 2014

मैं लिखी गई हूँ तेरी रूह की दीवारों पर...

दूर रह के भी है हर सांस में खुश्बू तेरी
मैं महक जाऊँ तो तू पास बुला ले मुझको


मैं लिखी गई हूँ तेरी रूह की दीवारों पर
स्याही नहीं कि जब चाहे मिटा ले मुझको


मैं तेरी आँख से ढलका हुआ एक आँसू हूँ
तू अगर चाहे, बिखरने से बचा ले मुझको


शाम गुज़र गयी कब से रूठी हुई बैठी है 'मीना'
आ और अब तो आकर मना ले मुझको ……

Sunday, August 31, 2014

कभी फुर्सत मिले तो इधर भी आ जाना...

वक़्त-बेवक़्त चला आता है यहाँ सावन
मेरी यादों की गलियां यूँ भी अक्सर भीगी रहती हैं
एक मुद्दत हुई तुम्हे देखे हुए
कभी फुर्सत मिले तो  इधर भी आ जाना
ये जो पर्दा है बारिशों का वो भी उठा दूंगी
तुम्हारे रहने के क़ाबिल ये मकान बना दूंगी
देखो बाहर एक आसमान तुम्हे लेने आया है
कभी फुर्सत मिले तो  इधर भी आ जाना...

---मीना, अगस्त ३१, २०१४---

Saturday, August 2, 2014

मैं भी हो जाऊँ दीवानी तुम भी पागल बन जाओ

रूप तुम्हारा मैं बन जाऊँ तुम मेरे दर्पन बन जाओ
आज मैं ऐसे टूट के बरसूँ झूम के तुम बादल बन जाओ


मेरे नाम मोहब्बत की तुम कुछ निशानियाँ रख जाओ
मैं सजा लूँ तुम्हे माँग में तुम गजरा-काजल बन जाओ


चलो इश्क़ की राहों में इन हदों से पार हो जाएँ 'मीना'
मैं भी हो जाऊँ दीवानी तुम भी पागल बन जाओ

Tuesday, July 29, 2014

मेरे अक्स से अब तो मिला दे मुझको


बहुत तवील हुई जाती हैं हिज्र की राहें
मंज़िले वस्ल का निशाँ बता दे मुझको

मेरे हाल-ऐ-दिल की खबर है तुझे
अपने हाल-ऐ-दिल का पता दे मुझको

बने थे जो कभी मेरी राहते जाँ
गीत वही फिर से सुना दे मुझको
मैं तो बस्ती हूँ तेरे ही दिल में 'मीना'
मेरे अक्स से अब तो मिला दे मुझको

bahut taweel hui jaati hain hijr ki rahein
manzile wasl ka nishaan bata de mujhko
mere haal-e-dil ki khabar hai tujhe
apne haal-e-dil ka pata de mujhko
bane the jo kabhi meri rahate jaan
geet wahi phir se suna de mujhko
main to basti hun tere hi dil mein 'meena'
mere aks se ab to mila de mujhko

Friday, July 25, 2014

हम मिलेंगे

हम मिलेंगे 
मेरी इस उम्मीद की 
कलाइयों में न 
जाने कितनी चूड़ियाँ 
खनकने लगती हैं 
जब मिलते हैं तो
चूड़ियों से भरी उन कलाइयों
की हरक़त थम जाती है
और उनमें दौड़ जाती है
इक अनदेखी कंपन

Tuesday, July 22, 2014

बादल जब बरसा करते हैं शाम ढले...

बादल जब बरसा करते हैं शाम ढले 
दीवाने तब बहका करते हैं शाम ढले... 

सन्नाटे में चांदनी थिरका करती है 
कुछ साये चीखा करते हैं शाम ढले...

पगली यादों के गुलदस्ते कागज़ के 
फिर काहे महका करते हैं शाम ढले... 

मेरी ग़ज़लें पढ़कर 'मीना' तन्हाई में 
जाने वो क्या सोचा करते हैं शाम ढले... 

baadal jab barsa karte hain shaam dhale
deewaane tab behka karte hain shaam dhale...

sannate mein chandni thirka karti hai
kuchh saaye cheekha karte hain shaam dhale...

pagli yaadon ke guldaste kaagaz ke
phir kaahe mehka karte hain shaam dhale...

meri ghazlein padhkar 'meena' tanhaai mein
jaane wo kya socha karte hain shaam dhale...

Wednesday, July 16, 2014

और हम है दोस्तों ...

ग़म-ऐ-दौरान का पहर है और हम है दोस्तों
होने को बस सहर है और हम हैं दोस्तों

लाई हैं संग उदासियाँ घटाएँ इस बार
बरखा की रुत का कहर है और हम हैं दोस्तों
यह अजनबी सी मंज़िलें और बीते दिनों की याद
तन्हाइयों का ज़ेहर है और हम हैं दोस्तों
आँखों में उड़ रही हैं लुटी महफ़िलों की धूल
आवारगी की लहर है और हम हैं दोस्तों
---मीना, जुलाई १७, २०१४

Sunday, July 13, 2014

एक रोज़ उसे चले ही जाना था

उसे
बेवफ़ा होना ही था
मुझसे
सिलसिला तोडना ही था
कोई रिश्ता रखना ही न था
दो कदम साथ चलना भी न था
एक रोज़ उसे चले ही जाना था
एक रोज़ मुझे संभल ही जाना था
वफ़ा की राह में वो
चल न पायेगा, मुझे यक़ीन था
बाद इसके भी मगर
हरेक लम्हा उसके साथ का
बहुत हसीं था !
मैं जानती हूँ
उसे कहाँ ठहरना था
वो तो बादल था और मैं सहरा
मगर
वो फिर भी मेरा हुआ था
एक पल के ही लिए सही
उसने मेरे दिल की गहराई को छुआ था  
यही तसल्ली है
यही भरम है
मैं यही सोचती हूँ
'एक रोज़ उसे चले ही जाना था
एक रोज़ मुझे संभल ही जाना था...'

Tuesday, July 8, 2014

Suniye...

दिल की गहराइयों में उतरकर सुनिए
हद-ऐ-ख़ामोशी से गुज़रकर सुनिए

कितनी आवाज़ें दबी हैं इस सन्नाटे में
इन दायरों से बाहर निकलकर सुनिए

रात को धड़कनें कहती हैं क्या कुछ
बोलती हैं ख्वाईशें सर चढ़कर सुनिए

गुनगुनाती है ज़िन्दगी उलझनों के परे
बिन कुछ कहे मेरे, बस आकर सुनिए

कौन कहता है कि कानों से सुना जाता है
मोहब्बत है तो 'मीना' दिल में समाकर सुनिए

dil ki gehraaiyon mein utarkar suniye
had-ae-khamoshi se guzarkar suniye

kitni aawazein dabi hain is sannate mein
in daayaron se bahar nikalkar suniye

raat ko dhadkanein kehti hain kya kuchh
bolti hain khwaishein sar chadkar suniye

gungunati hai zindagi uljhanon ke pare
bin kuchh kahe mere, bas aakar suniye

kaun kehta hai ki kaanon se suna jaata hai
mohabbat hai to 'meena' dil mein samakar suniye

Sunday, July 6, 2014

जी चाहता है...

अपने क़ाबू से निकल जाने को जी चाहता है
उनकी बाहों में पिघल जाने को जी चाहता है

मुहब्बत की उड़ानें परों में क़ैद रहीं
इन देहलीज़ों से निकल जाने को जी चाहता है

जिनके गीत हम तन्हाइयों में गुनगुनाते हैं
उसी ग़ज़ल में ढल जाने को जी चाहता है

दूर हैं मुझसे नक़्शे-क़दम भी जिनके
उनके क़दमों में मचल जाने को जी चाहता है

लाख मालूम हो कि झूठे हैं ये वादे 'मीना'
उनकी बातों में बहल जाने को जी चाहता है

apne kaabu se nikal jaane ko jee chahta hai
girte-girte bhi sambhal jaane ko jee chahta hai

muhabbat ki udaanein paron mein qaid rahin
in dehleezon se nikal jaane ko jee chahta hai

jinke geet hum tanhaiyon mein gungunaate hain
usi ghazal mein dhal jaane ko jee chahta hai

duur hain mujhse abhi naqshe-kadam bhi jinke
unke kadmon mein machal jaane ko jee chahta hai

lakh maloom ho ki jhoote hain waade 'meena'
unki baaton mein behal jaane ko jee chahta hai

Saturday, June 28, 2014

हर वक़्त हूँ वाबस्ता जिससे

हर वक़्त हूँ वाबस्ता जिससे
महसूस उसी की कमी क्यों है

हटती नहीं जिसके चेहरे से नज़र
तस्वीर वो आज धुँधली क्यों है

वो वस्ल का दिन क्यों छोटा था
ये हिज्र की रात बड़ी क्यों है

जिस बात से दिल में हलचल है
वो बात लबों पे रुकी क्यों है

मत देख की कौन है परवाना
ये देख की शम्मा जली क्यों है
--- 'मीना', २७ जून, २०१४

Sunday, June 22, 2014

वो सरफिरी हवा थी सम्भलना पड़ा मुझे

वो सरफिरी हवा थी सम्भलना पड़ा मुझे 
मैं आखिरी शम्मा थी जलना पड़ा मुझे

समझ न लें चेहरे से सब हाल-ऐ-दिल मेरा
बात-बात पर यूँही रंग बदलना पड़ा मुझे

कुछ दूर तक तो जैसे कोई साथ था मेरे
फिर खुद के साथ ही सर-ए-राह चलना पड़ा मुझे 

रस्म-ओ-रिवाज़ के कटघरे में क़ैद है 'मीना'
जीने के लिए ये ज़ेहर भी निगलना पड़ा मुझे

Saturday, June 14, 2014

मैं हूँ तेरे ख्याल में अशआर की तरह

मैं हूँ तेरे ख्याल में अशआर की तरह
मुझको खुद ही में ढूँढ मैं तेरे ही पास हूँ

मेरे बगैर तू भी कहाँ जी सका 'मीना'
तेरे बगैर मैं भी कुछ तनहा कुछ उदास हूँ

main hun tere khyaal mein ashaar ki tarah
mujhko khud hi mein dhoond main tere hi paas hun

mere bagair tu bhi kahan ji saka 'meena'
tere bagair main bhi kuchh tanha kuchh udaas hun

Saturday, June 7, 2014

तो दिल कहता है तुम आओ...!

खुद को अकेले जो पाते हैं तो दिल कहता है तुम आओ
किसी महफ़िल में जाते हैं तो दिल कहता है तुम आओ…!

बड़ी मुश्क़िल से दिन में खुद को संभाल लेते हैं
जब चिराग़ों को जलाते हैं तो दिल कहता है तुम आओ…!

यूँ तो बाहों में लिए रहती हैं यादें तुम्हारी
जो रात को ख़्वाब सताते हैं तो दिल कहता है तुम आओ…!

तलाश-ए-रिज़्क़ में निकले परिंदे साँझ होने पर
पलट कर घर जब आते हैं तो दिल कहता है तुम आओ…!

वो एक प्यार से पौदा जो लगाया था हमने 'मीना'
उस पे फूल जब आते हैं तो दिल कहता है तुम आओ…!

kudh ko akele jo paate hain to dil kehta hai Tum aao
kisi mehfil mein jaate hain to dil kehta hai Tum aao...!

badi mushkil se din mein khud ko sambhaal lete hain
jab chiragon ko jalate hain to dil kehta hai Tum aao...!

yun to baahon mein liye rehti hain yaadein tumhari
jo raat ko khwab satate hain to dil kehta hai Tum aao...!

Talash-e-Rizq mein niklay parinday saanjh hone par
palat kar ghar jab aate hain to dil kehta hai Tum aao...!

wo aik pyaar se pauda jo lagaaya tha humne 'meena'
us pe phool jab aate hain to dil kehta hai Tum aao...!

Friday, May 16, 2014

इस देश में कहो क्या ले जाऊं ...

इस देश में कहो क्या ले जाऊं
चमकता हुआ सूरज गरम ले जाऊं

रूखी सी ज़मीन पुकारती है मुझे
अपने देश की मिट्टी नरम ले जाऊं

दिखेंगे कई चाहे-अनचाहे नज़ारे
इन आँखों में थोड़ी शरम ले जाऊं

बेगाने ही सही पर हैं तो इन्सान 
प्यार की लगाने मरहम ले जाऊं

खाली हाथ तो नहीं होगी 'मीना'
लाओ तुम सब की दुआ-करम ले जाऊं...

Is desh mein kaho kya le jaaun
chamakta hua sooraj garam le jaaun

rookhi si zameen pukarti hai mujhe
apne desh ki mitti naram le jaaun

dikhenge kai chahe-anchahe nazare
in aankhon mein thodi sharam le jaaun

begaane hi sahi par hain to insaan
pyaar ki lagaane marham le jaaun

khaali haath to nahin hogi 'meena'
laao tum sab ki dua-karam le jaaun...

Saturday, May 10, 2014

किसी की याद चमक उठी है

किसी की याद चमक उठी है
दर्द-सा बन कर इक-इक साया जाग रहा है
आवाज़ें-सी कुछ आती हैं
गुज़रे थे इक बार यहीं से
लेकिन आज उड़ी जाती है
इसी मिट्टी की सोंधी खुशबू
जिसमें आँसू बोये थे
और एक बार फिर मैं पलट देती हूँ
उन बोसीदा किताबों के पन्नों को
जिनमें तुम्हारा नाम लिखा था

---'मीना'---

Wednesday, May 7, 2014

सफर में आगे कोई मोड़ कहीं नहीं आता...

खुश्क पड़ी है ज़मीं नज़र कुछ कहीं नहीँ आता
प्यार के मौसम का बादल बस यहीं नहीं आता

जो वक़्त आएगा अब उसकी फ़िक्र हम क्यों करें
जो निकल गया है उसी पर यकीं नहीं आता

हवा कि रुख को बदल कर भी क्या होगा हासिल
जहाँ आना होता है तूफां ये वहीं नहीं आता

तेरे वादे, तेरे इरादे दिल को लुभाते हैं बहुत
जाने क्यों तेरी बातों पे यकीं नहीं आता

होना है जुदा तो हो जा जुदा इसी दोराहे पर 'मीना'
सफर में आगे कोई मोड़ कहीं नहीं आता...

khusk padhi hai zameen nazar kuchh kahin nahin aata
pyaar ke mausam ka baadal bas yahin nahin aata

jo waqt aayega ab uski fiqr hum kyun karein
jo nikal gaya hai usi par yaqeen nahin aata

hawa kii rukh ko badal kar bhi kya hoga haasil
jahan aana hota hai toofaan ye wahin nahin aata

tere waade, tere iraade dil ko lubhaate hain bahut
jaane kyun teri baaton pe yaqeen nahin aata

hona hai juda to ho ja juda isi dorahe par 'meena'
safar mein aage koi mod kahin nahin aata...

Friday, May 2, 2014

हो सके तो दिल में मेरे, तू ही दिल बन के आ

हो सके तो दिल में मेरे, तू ही दिल बन के आ
खो गई हूँ राह में कहीं, तू ही मंज़िल बन के आ


मीलों दूर फैली हुई हैं इस दिल की खामोशियाँ
कैसा सन्नाटा है मुझ में, तू ही महफ़िल बन के आ


इस दिल में तेरी याद का इक दरिया सा बहता है
डूब जाऊं न कहीं, तू मेरा साहिल बन के आ


आसमान को छूने लगी हैं हसरतों की अब उड़ान
ये बेचैनी दी है तूने, तू इन्ही का हासिल बन के आ


फासले गर तय नहीं हो पाये तो सुन ले 'मीना'
तुझ बिन मुश्किल होगा जीना, तू ही क़ातिल बन के आ


Ho sake to dil me mere, tu hi dil ban ke aa
kho gayii hun raah mein kahin, tu hi manzil ban ke aa


milon duur phaili hui hain is dil ki khamoshiyaan
kaisa sannata hai mujh mein, tu hi mehfil ban ke aa


is dil mein teri yaad ka ik dariya sa behta hai
duub jaaun na kahin, tu mera saahil ban ke aa


aasmaan ko chhune lagi hain hasraton ki ab udaan
ye bechaini di hai tune, tu inhi ka haasil ban ke aa


faasle gar tay nahin ho paaye to sun le 'meena'
tujh bin mushkil hoga jeena, tu hi qaatil ban ke aa

Tuesday, April 29, 2014

जिसे हम चाहें वो शक़्स खुदा नहीं होता ...

जिसे हम चाहें वो शक़्स खुदा नहीं होता
हर लाल रंग खून का क़तरा नहीं होता 

ये कैसा मुक़द्दर है सुरमयी उजालों सा
रात तो आती है, बस सवेरा नहीं होता

क्यों पूछते हैं मेरा हाल मेरे अपने ही सब
ख़ुशी का जब मेरे घर में बसेरा नहीं होता 

भूल आयें हैं हम अपने आप को भी कहीं
ढूंढ़ते हैं उस दर पे जहाँ अब डेरा नहीं होता 

इन्तेहा भी होगी इस इम्तिहाँ की 'मीना'
वक़्त मुसलसल कहीं पे ठहरा नहीं होता
Jise hum chahein wo shaqs khuda nahin hota
har laal rang khoon ka qatra nahin hota

ye kaisa muqaddar hai surmayi ujaalon sa
raat to aati hai, bas saveraa nahin hota

kyun poochte hain mera haal mere apne hi sab
khushi ka jab mere ghar mein baseraa nahin hota

bhool aaye hain hum apne aap ko bhi kahin
dhundte hain us dar pe jahan ab deraa nahin hota

intehaa bhi hogi is imtihaan ki 'meena'
waqt musalsal kahin pe thehra nahin hota

Monday, April 28, 2014

छुपा जाता है चेहरा ज़िन्दगी का

छुपा जाता है चेहरा ज़िन्दगी का, इस आईने पे इतनी गर्द क्यूँ है?
बिक रहे हैं खुले आम जब ग़म हर शक़्ल पे बेहिसाब दर्द क्यूँ है?


chhupa jata hai chehra zindagi ka, is aaine pe itni gard kyun hai?
bik rahe hain khule aam jab gham, har shakl pe behisaab dard kyun hai?

Sunday, April 27, 2014

चाँद के आते ही रात ठहर जाती हो जैसे

चाँद के आते ही रात ठहर जाती हो जैसे
मेरे दिल की धड़कन कुछ सुनाती हो जैसे


शाम होते ही खुली सड़कों की याद आती है
उन राहों पे यूँ मुलाक़ात हो पाती हो जैसे


फ़िज़ा में रंग घुल जाते हैं तेरा नाम लेते ही
बारिश होते ही मिटटी महक जाती हो जैसे


बड़ी मुश्किल से इसे मैं खामोश करती हूँ
हर लम्हा तेरी ही आवाज़ बुलाती हो जैसे


मेरी खामोशियों में भी है वो शामिल 'मीना'
साँसों में खुशबु शामिल हो जाती हो जैसे...


Chaand ke aate hi raat thehr jaati ho jaise
mere dil ki dhadkan kuch sunaati ho jaise


sham hote hi khuli sadkon ki yaad aati hai
un raahon pe yun mulaqaat ho paati ho jaise


fiza mein rang ghul jaate hain tera naam lete hi
baarish hote hi mitti mehek jaati ho jaise


badi mushkil se isse main khamosh karti hun
har lamha teri hi awaaz bulaati ho jaise


meri khamoshiyon mein bhi hai wo shamil 'meena';
saanso mein khushbu shamil ho jaati ho jaise...

Friday, April 25, 2014

बढ़ रही है दिल की धड़कन...

बढ़ रही है दिल की धड़कन, आँधियों धीरे चलो
है खबर आएंगे साजन, आँधियों धीरे चलो
                      
देखती हूँ जब मैं आइना आता नज़र उन्ही का अक्स
इस बार कोई टूटे न दर्पन, आँधियों धीरे चलो

लिख रही हूँ खुशबुओं से भरकर उन्ही को खत
खिल उठा है दिल का चमन, आँधियों धीरे चलो

कह रही हैं ये घटाएं झूम के बरसेगा बादल
मचल न जाए कहीं ये मन, आँधियों धीरे चलो
इंतज़ार के ये लम्हे होते हैं कितने लम्बे 'मीना'
सजा रखा है घर आँगन, आँधियों धीरे चलो
badh rahi hai dil ki dhadkan, aandhiyon dheere chalo
hai khabar aayenge saajan, aandhiyon dheere chalo
dekhti hun jab main aaina aata nazar unhi ka aks
is baar koi toote na darpan, aandhiyon dheere chalo

likh rahi hun khushbuon se bharkar unhi ko khat
khil uttha hai dil ka chaman, aandhiyon dheere chalo

keh rahi hain ye ghatayein jhoom ke barsega baadal
machal na jaaye kahin ye man, aandhiyon dheere chalo

intezaar ke ye lamhe hote hain kitne lambe 'meena'
saja rakkha hai ghar aangan, aandhiyon dheere chalo

Sunday, April 20, 2014

तुम मुझसे अब फासले में रहा करो...

सुनो,
तुम मुझसे अब फासले में रहा करो
हर बात को हंसी में न उड़ाया करो

तुमको मुझसे मोहब्बत भी है
ये बातें तुम यूँही न सुनाया करो

अक्सर मिलते हैं हम ख्वाबों में जब
फिर रोज़ रोज़ मिलने न बुलाया करो

जब दिल के आईने में है अक्स तुम्हारा
अपनी तस्वीर यूँ रोज़ न दिखाया करो
तेज़ होती हैं जिनसे धड़कनें दिल की
वही गीत हर वक़्त न गुनगुनाया करो

जानते हो न की मचल उठते हैं अरमाँ
तुम इस क़दर मुझे याद न आया करो

लिख ही दी है जब ग़ज़ल मेरे नाम 'मीना'
फिर लिख कर उसे न मिटाया करो

Suno,

tum mujhse ab faasle mein raha karo
har baat ko hansi mein na udaya karo
tumko mujhse mohabbat bhi hai
ye baatein tum yunhi na sunaya karo
aksar milte hain hum khwabon mein jab
phir roz roz milne na bulaya karo
jab dil ke aaine mein hai aks tumhara
apni tasveer yun roz na dikhaya karo
tez hoti hain jinse dhadkanein dil ki
wahi geet har waqt na gungunaya karo
jaante ho na ki machal uthte hain armaan
tum is qadar mujhe yaad na aaya karo

likh hi di hai jab ghazal mere naam 'meena'
phir likh kar use na mitaya karo...

Friday, April 18, 2014

एक लफ्ज़...

मैं सिर्फ एक लफ्ज़ हूँ
अकेला, तनहा, असहाय
आधा अधूरा सा
दूसरों के साथ जुड़कर ही
बन पाता हूँ इक कहानी
वर्ना मैं रह जाता हूँ
कभी सुना, कभी कहा
बस एक लफ्ज़
पाबंदियों से मुक्त
जैसे बेसरहद हवा
फिरता आवारा सा
अकेला इस सफर में
बाँध कर तुम
इसे दास्तान बना दो

Tuesday, April 15, 2014

क्या कहूँ किसीसे क्यों उदास हो जाती हूँ ...

क्या कहूँ किसीसे क्यों उदास हो जाती हूँ
मैं कभी-कभी खुद से ही रूठ जाती हूँ

जाने कहाँ भूल आई हूँ अपनी पहचान
सोचती हूँ तो खुद को अजनबी सा पाती हूँ

ज़िन्दगी तू मेरी हैरानी देखती है क्या
चल तुझे भी आज आइना दिखलाती हूँ

रात हो चुकी क़ाफी चलो अब तो सो जाएँ
मुझमें कौन जागा है, मैं किसे सुलाती हूँ

जल रही हूँ सदियों से अपनी ही आग में 'मीना'
समझ रहे हैं लोग कि रास्ता दिखाती हूँ
kya kahun kisi se kyun udaas ho jaati hun
main kabhi-kabhi khud se hi rooth jaati hun

jaane kahan bhool aayi hun apni pehchaan
sochti hun to khud ko ajnabi sa paati hun

zindagi tu meri hairaani dekhti hai kya
chal tujhe bhi aaj aaina dikhlaati hun

raat ho chuki kaafi chalo ab to so jaayein
mujh mein kaun jaaga hai, main kise sulaati hun

jal rahi hun sadiyon se apni hi aag mein 'meena'
samajh rahe hain log ki raasta dikhaati hun

Monday, April 14, 2014

कुछ ख़ास सी बातें करें...

कुछ ख़ास सी बातें करें
विश्वास की बातें करें

आ इस दरिया से मिलें,
चल प्यास की बातें करें

सिलसिले गुम हो गए,
इतिहास की बातें करें

सिमट जाएंगी ये दूरियां 
आस पास की बातें करें

अलफ़ाज़ मानो खो चुके,
एहसास की बातें करें...

kuchh khaas si baatein karein
vishwaas kii baatein karein

aa is dariya se milein
chal pyaas kii baatein karein

silsile guum ho gaye
itihaas kii baatein karein

simat jaayengi ye dooriyaan
aas paas kii baatein karein

alfaaz mano kho chuke
ehsaas kii baatein karein...

Thursday, April 10, 2014

तुमसे मुमकिन हो तो बाहों में समा लो मुझको ...

तुमसे मुमकिन हो तो बाहों में समा लो मुझको 
मैं बिखर जाऊँ न कहीं आकर सम्भालो मुझको 

सुलगती हैं तुम्हारी यादें हर वक़्त सीने में 
इस सेहरा की तपती रेत से बचा लो मुझको 

मैं बूँद बूँद की ख़ैरात कब तलक माँगूँ 
दरिया-ऐ-इश्क़ में बस अब तो बहा लो मुझको

छू कर मेरे वजूद को तुम रौशनी बक्श दो  
इन सुरमयी अंधेरों में फिर जला लो मुझको 

देखूंगी समंदर की तहों में भी उतरकर
दिल की गहराईयों में 'मीना' तुम बसा लो मुझको 

tumse mumqin ho to baahon mein sama lo mujhko
main bikhar jaaun n kahin aakar sambhalo mujhko

sulagti hain tumhari yaadein har waqt seene mein
is sehra kii tapti ret se bacha lo mujhko

main boond boond kii khairaat kab talak maangu
dariya-ae-ishq mein bas ab to baha lo mujhko

chhoo kar mere wajood ko tum roshni baqsh do
in surmayi andheron mein phir jala lo mujhko

dekhungi samandar kii tahon mein bhi utarkar
dil kii gehraiyon mein 'meena' tum basa lo mujhko

Monday, April 7, 2014

मोहब्बत है तो हाल-ऐ-दिल बताकर देखो ...

मोहब्बत है तो हाल-ऐ-दिल बताकर देखो
तुम ज़रा उसको यह आइना दिखाकर देखो 

शायद आ जाये कोई लौट के जानेवाला
बस गीत कोई प्यार भरा गाकर देखो 

बंद आँखों में हैं हसीं मंज़र कितने
खुली आँखों में अब ये ख्वाब सजाकर देखो 

राह की मोड़ में लगता है अकेला कोई
कोई तुम-सा न हो नज़दीक तो जाकर देखो 

रुख हवाओं का समझना है तो इक बार 'मीना'
फिर कोई शमा सरे-राह जलाकर देखो
Mohabbat hai to haal-e-dil batakar dekho
tum zara usko yeh aaina dikhakar dekho

shayad aa jaaye koi laut ke jaanewala
bas geet koi pyaar bhara gaakar dekho 

band aankhon mein hain haseen manzar kitne
khuli aankhon mein ab ye khwab basakar dekho

raah kii mod mein lagta hai akela koi
koi tum-sa n ho nazdeek to jaakar dekho

rukh hawaon ka samajhna hai to ik baar 'meena'
phir koi shama sar-e-raah jalakar dekho

रात भर हवा चलती रही...

रात भर हवा चलती रही
मैं यादों में जकड़ी
एक बत्ती सी जलती बुझती रही
एक टूटी दीवार का अकेलापन भी
अब कहाँ है जो कुछ रोक सके
गर्म हवाएँ सनसनाती हुईं
मुझमें से गुज़र जाती हैं
बाक़ी रह जाते हैं
बस अनकहे से जज़्बात
बात अधूरी छोड़ूँ तो समझ लेना
बहुत कुछ कह रही हूँ मैं...

Raat bhar hawa chalti rahi
main yaadon mein jakdi
ek batti si jalti bujhti rahi
ek tooti deewar ka akelapan bhi
ab kahan hai jo kuchh rok sake
garm hawaein sansanati huin
mujhmein se guzar jaati hain
baqi reh jaate hain
bas ankahe se jazbaat
baat adhuri chorrhun to samajh lena
bahut kuchh keh rahi hun main...

तेरी याद...

कोई भी मौसम हो, तेरी याद का प्यासा बादल
मेरी आँखों में उतर आता है सावन की तरह.…

koi bhi mausam ho, teri yaad ka pyaasa badal
meri aankhon mein utar aata hai sawan kii tarah....


Saturday, April 5, 2014

तेरी याद...

कोई आवाज़ नहीं
न दस्तक हुई
न गुज़रा कोई
दरवाज़ा खुला ना
ही कोई झरोखा
बाहर पुरवाई
भी न गाई
न जाने कैसे
हुआ ये धोखा
कहाँ से आके
लिपटी आज
यूँ चुपके से
तेरी याद...

koi awaaz nahin
na dastak hui
na guzra koi
darwaza khula na
hi koi jharokha
bahar purvaai
bhi na gaayi
na jaane kaise
hua ye dhoka
kahan se aake
lipti aaj
yun chupke se
teri yaad...

वक़्त कोई झील नहीं जो जम जाए...

वक़्त कोई झील नहीं जो जम जाए
आते रहते हैं कई तूफ़ान
दीवार पर लगी तसवीरें
तस्वीरों में छुपे लोग
लोगों से जुडी यादें
वक़्त के अपने क़िस्से हैं
ज़ेहन पर परतें हैं
कहो तो धूल हटा दें

लम्हे उड़ते हुए
ख़ुशबुओं की तरह
सिमटते-फ़ैलते
सांचे में वक़्त के ढल कर
अजीब शक्ल के बन कर
न रास्ता अपना
न मंज़िल अपनी
इल्म की चादर ओढ़े
ग़ुमशुदा मुसाफ़िर
ख्वाब बिखेरते हुए
झूझते अपने ख्यालों से
घिरे पेचीदा सवालों से
चल रहे हैं सभी
वक़्त के अपने क़िस्से हैं
देखना है कल सुबह
कितने सूरज निकलते हैं

लौट आयी मैं बिना कुछ कहे...

लौट आयी मैं बिना कुछ कहे
लफ्ज़ कम पड़ने लगे
दर्द बढ़ने लगा
थकी हुई आँखों से फिर भी पानी बहे
फासले बढ़ते गए
घर दूर होता रहा
साथ चलकर भी ये रास्ते अजनबी से रहे
बिखरती मैं गयी जितना
तुम सिमटते गए उतना
दर्द मैंने तुमने हमने कुछ ज़यादा ही सहे
और वो लफ्ज़ जिन्हें
रेत पे लिखती रही
आहिस्ता आहिस्ता मिटते रहे
लौट आयी मैं बिना कुछ कहे

Thursday, April 3, 2014

बात में कुछ मतलब रहा होगा...

बात में कुछ मतलब रहा होगा
उसने इशारों में सब कहा होगा

पीर झिलती नहीं जुदाई की
उसने कैसे ये सहा होगा

आँखें न जाने क्यूँ नम हुईं
दिल पे काबू नहीं रहा होगा

होश में होता तो कुछ कहता भी
उसने इस क़दर मुझे चाहा होगा

मुक़ामे दर्द पे वो अब क्या ठहरे
पर यहाँ से लौटा वो तन्हा होगा

वो सदाक़त, वो मोहब्बत, वो वफ़ा
उसे भूलना सरासर गुनाह होगा

हर नयी राह से अब पूछती हूँ मैं
उसके क़दमों का गर निशाँ होगा

कोई तो ढूँढ लाये उस जैसा 'मीना'
या बता दे मुझे वो कहाँ होगा

Baat mein kuchh matlab raha hoga
usne ishaaron mein sab kaha hoga

peer jhilti nahin judaai kii
usne kaise ye saha hoga

aankhein na jaane kyun nam huin
dil pe kaabu nahin raha hoga

hosh mein hota to kuchh kehta bhi
usne is qadar mujhe chaha hoga

muqame dard pe wo ab kya thehre
par yahan se lauta wo tanha hoga

wo sadaqat, wo mohabbat, wo wafa
usse bhulna sarasar gunah hoga

har nayee raah se ab poochtiin hun main
uske qadmon ka gar nishaan hoga

koi to dhoond laaye us jaisa 'meena'
ya bata de mujhe wo kahaan hoga

Bhatakti hun, nazar aata nahin kinaara mujh ko...

भटकती हूँ, नज़र आता नहीं किनारा मुझ को
ये किसकी याद आई है दोबारा मुझ को 

दश्तो-दर में गूँजती है इक आवाज़
ये किस ने सर-ऐ-आम पुकारा मुझ को 

अब जो आये तो समेट ले आ कर
करती हैं ये हवाएँ आवारा मुझ को
 
उसके आने से है बदली हर शकल
ये किसकी नज़र ने है सँवारा मुझ को 

खुद को अब पहचानती ही नहीं 'मीना'
ये अपने रंग में किसने है उतारा मुझ को
Bhatakti hun, nazar aata nahin kinaara mujh ko
ye kiski yaad aayee hai dobaara mujh ko

dasht-o-dar mein gunjti hai ik awaaz
ye kis ne sar-e-aam pukaara mujh ko

ab jo aaye to samet le aa kar
karti hain ye hawaein awaara mujh ko

uske aane se hai badli har shakl
ye kiski nazar ne hai sanwaara mujh ko

khud ko ab pehchanti hi nahin 'meena'
ye apne rang mein kisne hai utaara mujh ko

Monday, March 31, 2014

हर रोज़ ढूंढ़ता है यहाँ आफ़ताब क्या

हर रोज़ ढूंढ़ता है यहाँ आफ़ताब क्या
हर शक़्स ओढ़ बैठा है कोई नक़ाब क्या

पूछा जब फलक ने क्या हाल-चाल है
मुश्किल में पढ़ गई ज़मीं दे जवाब क्या

उलझी हुई है दुनिया किसी जद्दो-जेहद में
ऐसे में काम आएगी दिल की किताब क्या

खुशियां तो उँगलियों पे कई बार गिन चुके
पर ग़म हैं बेइंतेहा, ग़मों का हिसाब क्या

गुज़री है आज रात भी कल की तरह 'मीना'
नींदें ही उड़ चुकी हैं तो देखेंगे ख्वाब क्या

har roz dhundta hai yahan aftaab kya
har shaqs odh baitha hai koi naqaab kya

poochha jab falak ne kya haal-chaal hai
mushkil mein padh gayii zameen de jawaab kya

uljhi hui hai duniya kisi jaddo-jehad mein
aise mein kaam aayegi dil kii kitaab kya

khushiyaan to ungliyon pe kai baar gin chuke
par gam hai beinteha, gamon ka hisaab kya

guzri hai aaj raat bhi kal kii tarah 'meena'
neendein hi ud chuki hain to dekhenge khwaab kya

Sunday, March 30, 2014

इल्म...

ये नहीं इल्म की मोहब्बत किसे कहते हैं
हाँ मगर अक्सर किसी की याद आती है 

और तो दिल को कोई तक़लीफ़ नहीं 'मीना'
हाँ उसके नाम से धड़कन ठहर जाती है
ye nahin ilm kii mohabbat kise kehte hain
haan magar aksar kisi kii yaad aati hai

aur to dil ko koi taqleef nahin 'meena'
haan uske naam se dhadkan thehr jaati hai

तू मिले या न मिले...

दिल में है तेरी चाहत, तू मिले या न मिले
है बहुत तेरी मोहब्बत, तू मिले या न मिले

मैंने इक बज़्म तस्सवुर की सजा रक्खी है
बज़्म में है तेरी शिरक़त, तू मिले या न मिले

विरासत में जो पाएं हैं हमने असूल उनकी
मुझसे होगी न तिजारत, तू मिले या न मिले

मेरे पहलु में तू धड़के, मेरी साँसों में बसी
तेरे एहसास की रंगत, तू मिले या न मिले

ज़िंदा रहने के लिए क्या यह नहीं काफी 'मीना'
तेरी यादें हैं सलामत, तू मिले या न मिले

Dil mein hai teri chahat, tu mile ya na mile
hai bahut teri mohabbat, tu mile ya na mile

maine ik bazm tassavur kii saja rakhi hai
bazm mein hai teri shirqat, tu mile ya na mile

virasat mein jo paaye hain humne usool unki
mujhse hogi na tijarat, tu mile ya na mile

mere pehlu mein tu dhadke, meri saanson mein basi
tere ehsaas kii rangat, tu mile ya na mile

zinda rehne ke liye kya yeh nahin kaafi 'meena'
teri yaadein hain salamat, tu mile ya na mile

Thursday, March 27, 2014

वो एक शक़्स मुझे अपने क़रीब लगता है...

वो एक शक़्स मुझे अपने क़रीब लगता है
खुद से करूँ जुदा तो अजीब लगता है

ये बेक़रारी, ये बेचैनी, ये कशिश कैसी
उसका मिलना मुझे अपना नसीब लगता है

कभी मीठी सी बातें, कभी हर बात पे झगड़े
ये याराना बड़ा दिलचस्प, बे-तरतीब लगता है

मोहब्बत की मंज़िल का पता न मिल सके फिर भी
कई सदियों का रिश्ता ये मेरे हबीब लगता है

उसके होने से जो सज जाती हैं महफ़िलें 'मीना'
उसके बग़ैर ये शहर बड़ा गरीब लगता है

Wo ek shaqs mujhe apne qareeb lagta hai
khud se karoon judaa to ajeeb lagta hai

ye beqarari, ye bechaini, ye kashish kaisi
uska milna mujhe apna naseeb lagta hai

kabhi meethi si baatein, kabhi har baat pe jhagde
ye yaraana bada dilchasp, be-tarteeb lagta hai

mohabbat kii manzil ka pata na mil sake phir bhi
kai sadiyon ka rishta ye mere habeeb lagta hai

uske hone se jo saj jaati hain mehfilein 'meena'
uske baghair ye shehr bada gareeb lagta hai

Wednesday, March 26, 2014

उसने सब कुछ लुटा दिया है शायद...

उसने सब कुछ लुटा दिया है शायद
वक़्त ने इम्तिहान लिया है शायद

उसके जज़्बों की कीमतें तय हैं
किसी दुकान पे ले गया है शायद

जाने क्या ढूंढ़ता है मेरी आँखों में वो
खुद से मिलकर बिछड़ गया है शायद

सांसें भी धुली-धुली सी लगती हैं
आज जी भर के रो लिया है शायद

उसकी खामोशियाँ ये कहती हैं 'मीना'
दिल की ज़ुबान को सी लिया है शायद

usne sab kuchh luta diya hai shayad
waqt ne imtihaan liya hai shayad

uske jazbon kii keematein tay hain
kisi dukaan pe le gaya hai shayad

jaane kya dhundta hai meri aankhon mein wo
khud se milkar bichhad gaya hai shayad

saansein bhi dhuli-dhuli si lagti hain
aaj jee bhar ke ro liya hai shayad

uski khamoshiyaan ye kehti hain 'meena'
dil kii zubaan ko sii liya hai shayad

Tuesday, March 25, 2014

मैं चाँद को आँगन में उतार आयी...

मैं चाँद को आँगन में उतार आयी
तुम्हारे बग़ैर इक उम्र गुज़ार आयी

तारे थे एक दूसरे के इतने क़रीब
कल रात तुम्हारी याद बेशुमार आयी

कुछ तो बाकी है दरमियां अपने
लौट के क्यूँ ये नज़र बार-बार आयी

ज़रा सी आह्ट हुई लगा कि तुम आये
मैं इतने में ही खुद को सँवार आयी

सोचा तुम्हे तो खिज़ा में भी 'मीना'
लगने लगा यूँ कि बहार आयी ...

main chaand ko aangan mein utaar aayee
tumhare baghair ik umr guzaar aayee

taare the ek doosre ke itne qareeb
kal raat tumhari yaad beshumaar aayee

kuchh to baki hai darmiyaan apne
laut ke kyun ye nazar baar-baar aayee

zara si aahat hui laga ki tum aaye
main itne mein hi khud ko sanwaar aayee

sochha tumhe to khiza mein bhi 'meena'
lagne laga yun ki bahaar aayee ...

मेरी क़ातिल भी,मसीहा भी,हैं निग़ाहें तेरी

मेरी क़ातिल भी,मसीहा भी,हैं निग़ाहें तेरी
मन को लुभाती हैं ये चंचल अदाएँ तेरी

ज़ेहन-ओ-दिल तेरे तस्सवुर में घिरे रहते हैं
हर वक़्त, हर लम्हा सताती हैं यादें तेरी

क्या मेरी धड़कनों ने छेड़ा है कोई तराना
दिल के दरीचों से आती हैं सदायें तेरी

सिलसिला-ए-इश्क़ है छिपाये छिपता ही नहीं
मेरी साँसों में जो महकने लगीं साँसें तेरी

ग़ज़ल तो रोज़ ही लिख लेती है 'मीना'
आ!कभी मिल, के तुझ से करें बातें तेरी...

meri qatil bhi, masiha bhi, hain nigahein teri
man ko lubhati hain ye chanchal adayein teri

zehan-o-dil tere tasavvur mein ghire rehte hain
har waqt, har lamha satati hain yaadein teri

kya meri dhadkanon ne chheda hai koi tarana
dil ke dareechon se aati hain sadayein teri

silsila-ae-ishq hai chhipaye chhipta hi nahin
meri saanson mein jo mehekne lagiin saansein teri

ghazal to roz hi likh leti hai 'meena'
aa! kabhi mil, ke tujh se karein baatein teri...

Saturday, March 22, 2014

ग़ज़ल की महफ़िल लगाओ बड़ी उदास ये रात है...

ग़ज़ल की महफ़िल लगाओ बड़ी उदास ये रात है
आँखों से दरिया बेह निकला कैसी ये बरसात है

कहो मोहब्बत से आज छेड़े कोई फ़साना कोई कहानी
बहुत अँधेरी, बहुत मायूस, बहुत लम्बी ये रात है

वक़्त के हाथों यहाँ क्या-क्या ख़ज़ाने लूट गए
एक तेरा ग़म ही तो बस अब हमारे साथ है

कहाँ वो तन्हाई दिन-रात की और अब ये आलम है
तेरे ख्याल ही तेरे क़रीब होने की सौगात है

शायर-ए-फितरत हूँ अब होश में कैसे रहूँ
वरक़ वरक़ में लफ्ज़-ए-ग़म की सजी हुई बारात है

ऐ काश सुननेवालों के सीने में दिल होता 'मीना'
हकीकत होती है अशआर में समझो तो कोई बात है

ghazal ki mehfil lagao badi udaas ye raat hai
aankhon se dariya beh nikla kaisi ye barsaat hai

kaho mohabbat se aaj chhede koi fasana koi kahani
bahut andheri, bahut maayus, bahut lambi ye raat hai

waqt ke haathon yahan kya-kya khazane lut gaye
ek tera gham hi to bas ab hamare saath hai

kahan wo tanhai din-raat kii aur ab ye aalam hai
tere khyaal hi tere qareeb hone ki saugaat hai

shayar-e-fitrat hun ab hosh main kaise rahun
warq warq pe lafz-e-gham ki saji hui baraat hai

ae kaash sun'newaalon ke seene mein dil hota 'meena'
haqeeqat hoti hai ashaar mein, samjho to koi baat hai

Friday, March 21, 2014

एक अरसा गुज़र गया...

बेवकत आ धमकते हैं वो गुज़रे लम्हे
वर्ना उन्हें बुलाये तो एक अरसा गुज़र गया

अब ये न पूछ दर्द कहाँ है कहाँ नहीं 'मीना'
खुद को देखे हुए तो एक अरसा गुज़र गया...

Bewaqt aa dhamakte hain wo guzre lamhe
varna unhe bulaye hue to ek arsa guzar gaya

ab ye na pooch dard kahaan hai kahaan nahin 'meena'
khud ko dekhe hue to ek arsa guzar gaya...

Thursday, March 20, 2014

हसरत है बस यही तू इस दिल को आकर देख ले

हसरत है बस यही तू इस दिल को आकर देख ले
एक पल को ही सही ये नज़रें मिलाकर देख ले
 
मैं हूँ तेरी ग़ज़ल अशआर मैं बंधी हुई
तुझे हक़ है जब भी चाहे गुनगुनाकर देख ले 

है यक़ीन मुझे कि होगी रौशनी पहले से तेज़
तू बुझाकर शमा मेरा दिल जलाकर देख ले

मैं क्यूँ न पढ़ूँ रोज़ नयी चाह से तुझे 'मीना'
मैं ख़त हूँ मोहब्बत का तू दिल में छिपाकर देख ले

Hasrat hai bas yahi tu is dil mein aakar dekh le
ek pal ko hi sahi ye nazrein milakar dekh le
main hun teri ghazal ashaar main bandhi hui
tujhe haq hai jab bhi chahe gungunakar dekh le
hai yaqeen mujhe ki hogi roshni pehle se tez
tu bujhakr shamma mera dil jalakar dekh le
main kyun na padhun roz nayee chah se tujhe 'meena'
main khat hun mohabbat ka tu dil mein chhipakar dekh le

मैं मेहक जाऊँ तो तू पास बुला ले मुझको

तू नहीं है तो दिल के शीशे पे हैं गुबार बहुत
तू अगर चाहे, तो बिखरने से बचा ले मुझको

दूर रेह के भी है हर सांस में खुश्बू तेरी
मैं मेहक जाऊँ तो तू पास बुला ले मुझको

Tu nahin hai to dil ke sheeshe pe hain gubaar bahut
tu agar chahe, to bikharne se bachha le mujhko

dur reh ke bhi hai har saans mein khushbu teri
main mehak jaaun to tu paas bula le mujhko

Monday, March 17, 2014

याद आई थीं वो जागी हुई आँखें कल रात

याद आई थीं वो जागी हुई आँखें कल रात 
जाने क्या बात हुई थी जो मुझे याद नहीं 

दिल में हर वक़्त इक कसक सी रहती है 
है न जाने किसकी तलब वो मुझे याद नहीं

रात भर किसी की याद की महफ़िल जमी रही 
लोग कब रुख़सत हुए लो मुझे याद नहीं 

याद है चिराग़ों का रौशन होना 'मीना'
दिल के बुझने का सबब तो मुझे याद नहीं

Yaad aayee thii wo jaagi hui aankhein kal raat
jaane kya baat hui thi jo mujhe yaad nahi

Dil main har waqt ek kasak si rehti hai
hai na jaane kis ki talab wo mujhe yaad nahi

Raat bhar kisi ki yaad ki mehfil jami rahi
Log kab rukhsat hue lo mujhe yaad nahi

Yaad hai chiragon ka roshan hona 'meena'
Dil ke bujhne ka sabab to mujhe yaad nahi

Sunday, March 16, 2014

wo college ke din...

न जाने क्यूँ वो पुराना ज़माना याद आ गया
कॉलेज में अक्सर गाते थे जो गाना याद आ गया

वो नुक्कड़ की चाय और राजू भैय्या का समोसा
बेबाक़ से चुटकुलों पे खिलखिलाना याद आ गया

कैंटीन में बैठकर घंटों पॉलिटिक्स की बातें
कहीं नज़रें मिलाना कहीं चुराना याद आ गया

वो बोरिंग सा लेक्चर, वो अटेंडेंस के लफड़े
वो झूट बोल बोल के सिनेमा जाना याद आ गया

वो गुस्ताखियां, वो अठखेलियां, वो छेड़कानी
कभी गुस्सा होना, कभी मुस्कुराना याद आ गया

छोटी छोटी पर्चियों में हाल-ए-दिल बताना
दिलों कि धड़कनों का तेज़ हो जाना याद आ गया

वो खादी के कुर्ते, वो सिगरेट का धुआं
किताबों से बोझिल वो झोला लटकाना याद आ गया

वो चर्चे, वो बहस, आँखों में अनगिनत सपने
दुनिया को बदलने की कसमें खाना याद आ गया

आज पुराने पन्नों में सूखे गुलाब का मिलना
लगता है 'मीना' वो अफसाना याद आ गया

na jaane kyun wo purana zamana yaad aa gaya
college mein aksar gaate the jo gaana yaad aa gaya

wo nukkad ki chai aur raju bhaiyya ka samosa
bebaq se chutkulon pe khilkhilana yaad aa gaya

canteen mein baithkar ghanton politics ki baatein
kahin nazrein milana kahin churana yaad aa gaya

wo boring sa lecture, wo attendance ke lafde
wo jhoot bol bol ke cinema jana yaad aa gaya

wo gustakhiyan, wo athkheliyan, wo chhedkani
kabhi gussa hona kabhi muskurana yaad aa gaya

chhoti chhoti parchiyon mein haal-e-dil batana
dilon ki dhadkanon ka tez ho jana yaad aa gaya

wo khadi ke kurte, wo cigarette ka dhuan
kitabon se bojhil wo jhola latkana yaad aa gaya

wo charche, wo behas, ankhon mein anginat sapne
duniya ko badalne ki kasme khana yaad aa gaya

aaj purane panno mein sukhe gulab ka milna
lagta hai 'meena' wo afsana yaad aa gaya

Friday, March 14, 2014

खुद को खुद ही से बचाकर ग़ज़ल कहो ...

खुद को खुद ही से बचाकर ग़ज़ल कहो
इस दिल में कोई दर्द बिठाकर ग़ज़ल कहो

खुशियों में अब दीए जलाने के दिन गए
अंधेरों ही में दिल को जलाकर ग़ज़ल कहो

बरसों से कहीं से कोई आवाज़ नहीं आई
इन खामोश नज़ारों को जगाकर ग़ज़ल कहो

फीके मंज़रों में अब घुट रही है ज़िन्दगी
नए रंगों की बरसात में नहाकर ग़ज़ल कहो

कोई तुम्हारे दिल में न उतरे तो ऐ 'मीना'
तुम ही किसी के दिल में समाकर ग़ज़ल कहो

khud ko khud hi se bachakar ghazal kaho
is dil mein koi dard bithakar ghazal kaho

khushiyon mein ab diye jalane ke din gaye
andheron hi mein dil ko jalakar ghazal kaho

barson se kahin se koi awaaz nahin aayi
in khamosh nazaaron ko jagakar ghazal kaho

pheeke manzaron mein ab ghut rahi hai zindagi
naye rangon kii barsaat mein nahakar ghazal kaho

koi tumhare dil mein na utre to ae 'meena'
tum hi kisi ke dil mein samakar ghazal kaho

Thursday, March 13, 2014

फासले हैं दरमियाँ मुलाक़ात नहीं होती...

फासले हैं दरमियाँ मुलाक़ात नहीं होती
हर दास्ताँ-ए-दिल में जुदाई ही सौगात नहीं होती

ऐ चाँद तू क्या जाने इन अश्क़ों की लड़ी को
फलक पे तो कभी बरसात नहीं होती

ख्वाबों का ये सिलसिला यूँही बना रहे
रुकने को राज़ी लेकिन कोई रात नहीं होती

इस हाल में ऐ दिलबर जाऊं तो कहाँ जाऊं
वोह मंज़िल नही मंज़ूर जो तेरे साथ नहीं होती

ये उल्फत के अफ़साने 'मीना' हैं कितने दिल-चस्प
मिलती तो हैं आँखें मगर कोई बात नहीं होती

faasle hain darmiyaan mulaqat nahin hoti
har dastaan-e-dil mein judaai hi saugaat nahin hoti

ae chaand tu kya jaane in ashqon kii ladi ko
falak pe to kabhi barsaat nahin hoti

khwabon ka ye silsila yunhi bana rahe
rukne ko raazi lekin koi raat nahin hoti

is haal mein ae dilbar jaaon to kahan jaaon
woh manzil nahin manzoor jo tere saath nahin hoti

ye ulfat ke afsaane 'meena' hain kitne dil-chasp
milti to hain aankhein magar koi baat nahin hoti

Tuesday, March 11, 2014

मेरे ख्वाबों को जगा दो तो हम होश में आयें ...

मेरे ख्वाबों को जगा दो तो हम होश में आयें
मेरे ज़ख्मों को सुला दो तो हम होश में आयें
 
बातें लोगों की सुना कर यूँ डराया ना करो
डर ज़माने का मिटा दो तो हम होश में आयें
मेहरबाँ हो जो हवा आग बुझा देती है
सुलगते अरमानों को हवा दो तो हम होश में आयें
धड़कन सोच रही है कैसे तुम तक पहुँचे 'मीना'
हम को सीने से लगा लो तो हम होश में आयें

mere khwabon ko jaga do to hum hosh mein aayein
mere zakhmon ko sula do to hum hosh mein aayein

baatein logon kii suna kar yun daraya na karo
darr zamaane ka mita do to hum hosh mein aayein

meherbaan ho jo hawa aag bujha deti hai
sulagte armanon ko hawa do to hum hosh mein aaye
dhadkan soch rahi hai kaise tum tak pahunche 'meena'
hum ko seene se laga lo to hum hosh mein aayein

Monday, March 10, 2014

Maine dekha hai...

मैंने ख्वाबों को मायूसियों से भिड़ते देखा है
इक ख्वाब को उजड़ते, दुसरे को बनते देखा है

तन्हाई से नहीं महफिलों से डर लगता है
ज़िन्दगी को बहुत क़रीब से गुज़रते देखा है

लहरों को सम्भालूँ या हवाओं को सम्भालूँ
मैंने कश्ती को साहिलों पे डूबते देखा है

दिल के टुकड़े तो मैं दिखा नहीं सकती
पास आओ तो कहोगे कि चुभते देखा है

रुकने को कहा बहुत मगर रुकते ही नहीं
इन आँसुओं को हमने दरिया सा बहते देखा है

बदल सके तो बदल दे खुदा इन सितारों को
'मीना' ने तक़दीर पे इनके निशाँ पड़ते देखा है

maine khwabon ko mayusiyon se bhidte dekha hai
ek khwab ko ujadte, doosre ko bante dekha hai

tanhai se nahin mehfilon se darr lagta hai
zindagi ko bahut qareeb se guzarte dekha hai

lehron ko sambhalun ya hawaon ko sambhalun
maine kashti ko saahilon pe doobte dekha hai

dil ke tukde to main dikha nahin sakti
paas aao to kahoge ki chubhte dekha hai

rukne ko kaha bahut magar rukte hi nahin
in aansuon ko humne dariya sa behte dekha hai

badal sake to badal de khuda in sitaron ko
'meena' ne taqdeer pe inke nishaan padte dekha hai

Saturday, March 8, 2014

आज फिर चाँद मुंह ढक कर सो गया ...

आज फिर चाँद मुंह ढक कर सो गया आज फिर मैं तनहा हो गयी
छोड़ के चल दिया वो एक शक़्स
जो मेरा अपना था
जिस रिश्ते को मैंने बचपन से जाना था
ले गया हो जैसे वो अपने साथ
एक क़तरा मेरी ज़िन्दगी का
और मैं गुमसुम सी, खोयी सी
उसे जाते हुए देखती रही,
मन के वीरानों में न हवा है, न सूरज, न पानी
बस एक एहसास है
जो पल-पल मरकर, पल-पल जीकर
यादों का दुशाला बन जाता है
जैसे वाबस्ता है मेरी याद से
वो जी हुई ज़िन्दगी
वो बेशुमार सिलसिले
वो नुक्कड़ की चाट
वो दोस्तों की महफ़िल
वो बुज़ुर्गों की डाँट
वो कामयाबी के जशन
वो नाकामी की तन्हाइयां
इक अश्क़ ने मुझे हौले से सहलाया
बड़ी देर तक मैंने उसकी हिफाज़त की दुआ मांगी
उसका भी तो मेरे सिवा कोई और न था
और कहते हैं न कि जिसका कोई नहीं होता
उसका तो खुदा होता है
उसका तो खुदा होता है …
Aaj phir chaand munh dhak kar so gaya
Aaj phir main tanha ho gayi
Chhorr ke chal diya wo ek shaqs
Jo mera apna tha
Jis rishte ko maine bachpan se jaana tha
Le gaya ho jaise wo apne saath
Ek qatra meri zindagi ka
Aur main gumsum si, khoyi si
Use jaate hue dekhti rahi
Mann ke veeranon mein na hawa hai, na suraj, na paani
Bas ek ehsaas hai
Jo pal-pal markar, pal-pal jeekar
Yaadon ka dushaala ban jaata hai
Jaise wabasta hai meri yaad se
Wo jee hui zindagi
Wo beshumaar silsile
Wo nukkad kii chaat
Wo doston kii mehfil
Wo buzurgon ki daant
Wo kamyaabi ke jashn
Wo nakami ki tanhaiyaan
Ek ashq ne mujhe haule se sehlaya
Badi der tak maine uski hifazat kii dua maangi
Uska bhi to mere siwa koi aur na tha
Aur kehte hain na kii jiska koi nahin hota
Uska to khuda hota hai
Uska to khuda hota hai...

Thursday, March 6, 2014

ज़िन्दगी का दरवाज़ा खटखटा के देखा है ...

ज़िन्दगी का दरवाज़ा खटखटा के देखा है 
लोग जितने खुश हैं ज़ख्म उतने ही गहरे हैं... 
मुजरिम-ए-मोहब्बत है इस अदालत में 'मीना'
सोच की ज़ंजीरें हैं, दर्द के कटहरे हैं... 

zindagi ka darwaaza khatkhata ke dekha hai
log jitne khush hain zakhm utne hi gehre hain...
mujrim-e-mohabbat hai is adalat mein 'meena'
soch kii zanjeerein hain, dard ke katthere hain...

Wednesday, March 5, 2014

एक भीनी सी ख़ुश्बू...

एक भीनी सी ख़ुश्बू है मगर वो तो नहीं है
लगता है उससे मिलकर ये हवा मेरे शहर आई है
खिली है दिल में किसी के बदन की धुप 'मीना'
हर एक फूल सुनहरा सा देता दिखाई है...

ek bhini si khushbu hai magar wo to nahin hai
lagta hai us'se milkar ye hawa mere shehr aayi hai
khili hai dil mein kisi ke badan kii dhoop 'meena'
har ek phool sunhera sa deta dikhaai hai...

Monday, March 3, 2014

जो हो सके तो मुझे दास्तान बना भी दे ...

निढाल क़दमों को मंज़िल का आसरा भी दे
उदास शाम को मंज़र सा कुछ नया भी दे

जनम जनम से खुद अपनी तलाश में गुम हैं
तस्वीर-ऐ-दर्द को हम से कभी मिला भी दे 

हमारे दरमियाँ हैं रस्म-ओ-रिवाज़ की दूरियां
जो हो सके तो ये दीवारें गिरा भी दे 

मैं सादा वरक़ हूँ तेरी कहानी का 'मीना'
जो हो सके तो मुझे दास्तान बना भी दे

nidhaal kadmon ko manzil ka aasra bhi de
udaas shaam ko manzar sa kuchh naya bhi de

janam janam se khud apni talaash mein guum hain
tasveer-ae-dard ko hum se kabhi mila bhi de

humare darmiyaan hain rasm-o-riwaaz kii duuriyaan
ho mumkin gar to ye deewarein gira bhi de

main saada warq hun teri kahani ka 'meena'
jo ho sake to mujhe dastaan bana bhi de

Sunday, March 2, 2014

कड़ी धुप में तेरा साया भी दूर रेह जाएगा ...

कड़ी धुप में तेरा साया भी दूर रेह जाएगा
ख्वाबों की बस्ती है ये सब बिखर कर रेह जाएगा

उम्र भर पाना है उसको पाके खोना है यूँही
हर सफ़र के बाद इक लम्बा सफ़र रेह जाएगा

मैं भी उससे केह न पाऊँगी जो कहना है मुझे
वो भी मेरे सामने कुछ सोच कर रेह जाएगा

और तो सब पेड़ जल जायेंगे गम की धूप से 'मीना'
सहने दिल में उसकी यादों का शजर रेह जाएगा

kadi dhoop mein tera saaya bhi duur reh jaayega
khwabon kii basti hai ye sab bikhar kar reh jaayega

umr bhar paana hai usko paake khona hai yunhi
har safar ke baad ik lamba safar reh jaayega
main bhi us'se keh na paaungi jo kehna hai mujhe
wo bhi mere saamne kuchh soch kar reh jaayega
aur to sab ped jal jaayenge gam kii dhuup se 'meena'
sehne dil mein uski yaadon ka shajar reh jaayega

Saturday, March 1, 2014

मुझे वापस कर दे...

फिर वो खोये हुए हवाले मुझे वापस कर दे
वो शब्-ओ-रोज़ वो रिश्ते मुझे वापस कर दे

मैं तुझे दूँ तेरी पानी की लिखी तहरीरें
तू मेरे ख्वाब मेरे सपने मुझे वापस कर दे

मुझे मरहम के नुस्ख़े बताने वाले
तू मेरा ज़ख्म तो पहले मुझे वापस कर दे

मैं तेरी बज़्म की ग़ज़ल हूँ सदा हूँ 'मीना'
मेरे अलफ़ाज़ मेरे लहज़े मुझे वापस कर दे

phir wo khoye hue hawale mujhe wapas kar de
wo shab-o-roz wo rishte mujhe wapas kar de

main tujhe duun teri paani kii likhi tehreerein
tu wo khwab mere sapne mujhe wapas kar de

mujhe marham ke nuskhe bataane waale
tu mere zakhm to pehle mujhe wapas kar de

main teri bazm kii ghazal hun sada hun 'meena'
mere alfaaz mere lehze mujhe wapas kar de

Friday, February 28, 2014

चाँदनी रात में कुछ फीके सितारों की तरह

चाँदनी रात में कुछ फीके सितारों की तरह
याद मेरी है वहाँ, गुज़री बहारों की तरह
 
जज़्ब होती रही हर बूँद मेरी आँखों में
बात करता रहा वो हल्की फुहारों की तरह

बात बस इतनी है इस मोड़ पे रस्ता बदला
साथ मेरे चल न सका, वो भी हज़ारों की तरह

मेरी ख़ामोशी कुछ कहती रही समझा ही नहीं
अपनी ही कहता रहा हर बात इशारों की तरह
 
बादबाँ खोले जो मैंने तो हवाएं पलटीं 'मीना'
दूर होता गया इक शक़्स किनारों की तरह
chandni raat mein kuchh pheeke sitaaron kii tarah
yaad meri hai wahan, guzri bahaaron kii tarah

jazb hoti rahi har boond meri aankhon mein
baat karta raha wo halki phuhaaron kii tarah
baat bas itni hai is mod pe rastaa badlaa
saath mere chal na saka, wo bhi hazaaron kii tarah
meri khamoshi kuchh kehti rahi samjha hi nahin
apni hi kehta raha har baat ishaaron kii tarah
baadbaan khole jo maine to hawaein palti 'meena'
duur hota gaya ik shaqs kinaaron kii tarah...